बोकारो:बड़ी खबर बोकारो से है जहांबीएस सिटी थाना क्षेत्र के रितूडीह एलएच मोड़ के पासCRPF26 बटालियन आईटीआई मोड कैंप में कार्यरत जवान ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना पति पत्नी में विवाद के बाद होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद मौके पर पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी पहुंचे हैं.

बोकारो में घरेलु विवाद में CRPF जवान ने की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के रितूडीह एलएच मोड़ के समीपCRPF26 बटालियन आईटीआई मोड कैंप में कार्यरत जवान उत्सव कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतक जवान रितूडीह पंचायत के मुखिया का पुत्र है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी पहुंच चुके हैं. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक मृतक कल ही अपने कैंप से घर पहुंचा था और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था. रात में वह अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह जब कमरे में उसके पिता गए तो उसे झूलता हुआ पाया.