लोहरदगा: इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां भंडरा थाना क्षेत्र के हाईस्कूल में अस्थाई कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में आए एसएसबी के जवान ने खुद को अपनी इंसास राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

लोहरदगा में चुनाव ड्यूटी में आये SSB जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के रहनेवाले एसएसबी जवान अनप्पा दुग्गल विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी में लोहरदगा आया था. भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बने अस्थाई कैंप में जवान ने रात भर गार्ड ड्यूटी करने के बाद अहले सुबह अपने आप को गोली मारकर सुसाइड कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.