लोहरदगा : इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां एसीबी की टीम ने कल्याण विभाग के हेड क्लर्क राजेंद्र उरांव को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हेड क्लर्क ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी के पेमेंट निकासी मामले में इमरान खान नामक व्यक्ति से70000रुपये रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम ने घूस के50000रुपये लेते उन्हें पकड़ा है. पकड़े गये हेड क्लर्क को एसीबी की टीम ने अपने साथ रांची ले गई है.
BIG BREAKING
