Hindi News / पुलिस ने पैसों से भरा 5 बैग के साथ एक संदिग्ध को लिया...

BIG BREAKING : पुलिस ने पैसों से भरा 5 बैग के साथ एक संदिग्ध को लिया हिरासत में, गुमला पहुंची आईटी की टीम कर रही पूछताछ

Edited By:  |
big breaking big breaking

गुमला: बड़ी खबरगुमला से जहां पुलिस ने मंगलवार की रात एक यात्री बस से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पकड़े गये व्यक्ति के पास से5बैग बरामद हुए हैं. संदिग्ध के अनुसार सभी बैग में पैसे हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बैग को जब्त कर गुमला थाना के एक कमरे में सील कर रखा गया है. वहीं बुधवार को दिन के करीब3:30बजे इनकम टैक्स के5सदस्यीय अधिकारियों की टीम गुमला थाना पहुंची और संदिग्ध से पूछताछ जारी है.

मामले में एसपी ने बुधवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुमला पुलिस ने मंगलवार की रात एक यात्री बस से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उसके पास से पैसों से भरा 5 बैग बरामद हुए हैं. बहरहाल भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि लोहरदगा से एक यात्री बस में भारी मात्रा में पैसा लेकर एक शख्स जा रहा है. तत्काल मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और यात्री बस से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. एसपी ने जल्द पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है.