धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां धनसार थाना क्षेत्र के कुम्हारपट्टी में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है.

घटना के संबंध में मृतक के भाई टिंकू पंडित ने बताया कि मृतक सुनील पंडित मेरे पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे. वह कोर्ट मोड़ के लिट्टी दुकान में कार्य करता था और वहीं पर रहता था. लेकिन पिछले3दिनों से वह कुम्हारपट्टी आना-जाना कर रहे थे. जबकि2दिन पहले यहां के एक व्यक्ति से उसको झगड़ा हो गया था. उनके पैर में चोट आई थी जिसके बाद धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुनील पंडित अस्पताल में भर्ती के दौरान वहां से भागकर आ गया और रात में दूसरे के घर जहां खाली था वहां पर रात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया.

मृतक सुनील पंडित की शादी2009में कतरास थाना क्षेत्र के कुम्हारपट्टी में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं जबकि पत्नी की10साल पहले मौत हो गई थी. उनके बच्चे एक10साल का एवं एक12साल का है जो अपनी नानी के घर रहता है. सुनील पंडित यहां पर अकेले रह कर लिटी दुकान में कार्य कर अपना भरण पोषण कर रहे थे. टिंकू पंडित ने यह भी बताया कि आज सुबह एक महिला ने मुझे फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना के बाद मैं यहां पहुंचा तो देखा कि मेरे भाई फांसी लगाए हुए हैं और दरवाजा बाहर से बंद है. स्थानीय धनसार पुलिस को सूचना दिया. मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज रहे हैं.

पुलिस जांच अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कुम्हारपट्टी में सुनील पंडित नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.