सरायकेला: बड़ी खबर सरायकेला से है जहां राजनगर प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अकाशीय बिजली गिर गई जिससे इसकी चपेट में उसकी जान गई.. वहीं संतोष महतो गांव के टॉवर के पास खड़े थे,तभी उन पर भी आकाशीय बिजली गिर गई. घटना के बाद संतोष महतो को राजनगर सीएससी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि शक्तिसेन महतो को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया.वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

सरायकेला से विनोद केसरी की रिपोर्ट-