रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां विगत3दिनों से हड़ताल पर बैठे नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है.20शिखर सम्मेलन को देखते हुए कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया .

हड़ताल पर बैठे नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए फिलहाल हड़ताल स्थगित किया गया है. कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 10 मार्च के बाद से नगर निगम के सभी कर्मचारी फिर से एक बार हड़ताल पर जाएंगे.