गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गढ़वा मंडल कारा में जिला प्रशासन ने दूसरी बार छापेमारी की है. इस दौरान कैदियों और सभी वार्डों की सघन तलाशी का अभियान चलाया गया.

गढ़वा मंडल कारा में फिर छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुहार और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की टीम ने बुधवार की देर रात तलाशी अभियान शुरु किया. इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे. सभी वार्ड की गहनता से जांच की गई. लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है.