गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से जहांपलामू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर को 2 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.ACBकी टीम नेगिरफ्तार कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ पलामू ले गई.
बताया जाता है कि कम्प्यूटर ऑपरेटर सन्नी कुमार घर में कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी से की थी जिसके आलोक में एसीबी की टीम ने आज दो हजार रुपये घूस लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर पलामू अपने साथ ले गई है.
