बोकारो : बड़ी खबर झारखंड से है जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक शख्स ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल नंबर से मंत्री को धमकी मिली है उसका सिम उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है. सिम धारक का नाम नैना सिंह है. सिम को नॉर्थ ईस्ट से संचालित किया जा रहा है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बोकारो परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रात में मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है और उत्तर प्रदेश से निकलने की बात कही है. जिस तरह से मोबाइल पर उसने मुझे बातें कही है यह हम मीडिया में नहीं बोल सकते.

इरफान अंसारी ने कहा उसकी बातों को सुनकर मैं2मिनट तक पूरी तरह से सन्न रह गया. ऐसे धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूं. मैं जिस विचारधारा की पार्टी में हूं उसके विपरीत विचारधारा का मैं विरोध करता रहूंगा.

वहीं मंत्री के पिए अजहरुद्दीन ने बताया कि जैसे ही फोन आया इसकी जानकारी बोकारो एसबीआई जामताड़ा एसपी को दी गई थी दोनों जगह से जो डिटेल आया है. जिस सिम धारक की जानकारी मिली है. अजहरुद्दीन ने कहा कि जिस प्रकार से मंत्री की लोकप्रियता बढ़ी है लोगों का हम उनके पास आ रहा है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने की जरूरत है. क्योंकि लगातार मंत्री को धमकी मिल रही है.