भोले की शरण में विदेशी मेहमान : शिव भक्ति में दिखे लीन, महाशिवरात्रि पर की खूब पूजा-अर्चना

Edited By:  |
Reported By:
bhole nath ki sharan me videshi bhole nath ki sharan me videshi

गया : खबर है बोधगया से जहां शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी बीच फ्रांस से आए दो विदेशी मेहमानो ने भी भगवान शिव की पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिव की भक्ति में लीन होकर भजन भी गाय जिसे सुनकर मौके पर मौजूद श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध हो गए।

मंदिर में विदेशी मेहमानों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा की। भारतीय परिधान में पूरे विधि-विधान से चंदन का टीका कराने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किए। उन्होंने बताया कि जलाभिषेक का विशेष महत्व है। यह काफी फलदायी होता है। शिव के पूजन से सभी ग्रह, बाधाएं व समस्याएं दूर होती हैं। इससे परिवार-संसार में सुख, समृद्धि व शांति आती है। इसी कामना के साथ मंदिर में पहुंच पूजन किया है। हमारी भगवान शिव के प्रति अगाध आस्था है।



Copy