भोजपुर: जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को 7.50 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान अनुराग सिंह उर्फ जयदीप सिंह (25 वर्ष), पिता कामेश्वर सिंह, निवासी महोली, थाना यूपीएसआईएल, जिला भोजपुर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार युवक असम राइफल्स में कार्यरत है.

बताया जाता है कि युवक छपरा स्टेशन से उतरने के बाद ऑटो रिजर्व कर अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बबुरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में पुलिस को देखकर वह ऑटो से उतरकर भागने लगा. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से XXX रम 750 एमएल की छह बोतल और बूट्ज डार्क जमैका रम 750 एमएल की चार बोतल बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा 7.50 लीटर है.
बबुरा थानाध्यक्ष ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

