Hindi News / भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

भोजपुर : भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

Edited By:  |
bhojpur bhojpur

भोजपुर: जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घायल शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार गाड़ी की सीधी ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत है. घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता फोरलेन पर घटी है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. बाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा.

बताया जा रहा है कि गाड़ी बक्सर से आरा की तरफ आ रही थी, तभी ओवर स्पीड के कारण वह अनियंत्रित होकर टकरा गई. वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बिहिया थाना पुलिस को दी. सभी मृतक झारखंड के देवघर के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर नोएडा से देवघर जा रहे थे. मृतकों में दो पुरुष एक महिला शामिल है. जो कि मनाली से घूमकर वापस देवघर जा रहे थे.