भोजपुर : युवक की गोली मारकर हत्या,बकाया पैसा मांगने पर उतारा मौत के घाट
आरा: भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पैसे के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था. बकाया पैसों केविवाद में गोली चला दी गई.
बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था और अपना बकाया पैसा मांगने के लिए गया था. इसी बात पर हथियारबंद अपराधी किस्म के लोगों ने उसे गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन कुमार मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.





