NEW DELHI : भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस महा यात्रा पर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाया है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। हालांकि कशिश न्यूज़ उस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता जिस में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।
भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने आरोपल लगाते हुए ट्विटर पर लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयरमेश राम ने कहा है कि वीडियो के साथ छेड़खानी की गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की साजिश चल रही है। हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा!
वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनाते ने कहा है कि भाजपाई नेता मप्र का एक एडिटेड वीडियो चला कर भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की असफल कोशिश कर रहे हैं, यह षड्यंत्र और स्क्रिप्ट पुरानी है, यात्रा की सफलता से भाजपाई घबराए हुए हैं और अब समझ आया दिमाग़ पर भी गहरा असर हुआ है, फ़ेक विडीओ डिलीट करो अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहो...
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

