रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर एवं सांसद सुनील कुमार सिंह जी के नेतृत्व में आज पुलिस मुख्यालय, धुर्वा में राज्य के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता राजेंद्र साहू के हत्यारों को पकड़ने और राज्य में बढ़ते अपराध पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है.
डीजीपी अजय कुमार ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा है कि जितने भी अपराध के मामले हो रहे हैं. कड़ाई से नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में व्यवस्थाएं और सुधरेंगे.
भाजपा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि राज्य में आए दिन अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. खासकर भाजपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन की शिथिलता स्पष्ट रूप से देखी जा रही है. इसलिए हमने पुलिस के मुखिया और राज्य के डीजीपी को आज ज्ञापन सौंपा है. वहीं विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राजधानी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. आए दिन चेन छिनतई जैसे मामले आम बात सी हो गई है. व्यवसाय वर्ग डरे हुए हैं. उदाहरण के तौर पर हाल ही में चतरा में भाजपा नेता की हुई हत्या मामले में पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है. भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन के मामलों को सुलझाने में पुलिस प्रशासन ज्यादा व्यस्त दिख रही है.
राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र साहू हत्या मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जल्द ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी.
