Hindi News / विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास,विक्रमशिला पुल का भी निरीक्षण

भागलपुर को सीएम की सौगात : विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास,विक्रमशिला पुल का भी निरीक्षण

Edited By:  |
bhagalpur ko cm ki saugat bhagalpur ko cm ki saugat

भागलपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर रहे. इस दौरान साएम ने विक्रमशिला पुल और गंगा पथ परियोजना का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. इसपरियोजना से क्षेत्र में यातायात और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. इस मौके परमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

इसके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाहरणालय में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी की.बैठक में अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए.सरकार ने विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया है.

विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार प्रयासरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. भागलपुर में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को गति देने पर फोकस किया गया है. सीएम ने जनहित से जुड़ी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए गए.