Hindi News / गढ़वा में नेताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई,TMC को जनता ने दी करारा...

बंगाल रूझानों पर जश्न : गढ़वा में नेताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई,TMC को जनता ने दी करारा जवाब- रामचंद्र चंद्रवंशी

Edited By:  |
bengal rujhan par jashn bengal rujhan par jashn

गढ़वा:पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को रुझानों मे मिली बढ़त के बाद जिले मे जश्न का माहौल है. माझीयाओ-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपने कार्यालय में खूब जश्न मनाया. इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी.

इस मौके पर रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह सहित कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मेहनत का नतीजा है. जिस तरह से बंगाल की जनता डरी सहमी रहती थी और उन्हें टीएमसी द्वारा डराया भी जाता था, जनादेश ने इसका करारा जवाब दिया है. वहां शासन प्रशासन दोनों टीएमसी के लिए काम करती थी लेकिन अब लोगों को आजादी मिलने वाली है.