दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां बासुकीनाथ नंदी चौक के पास बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जरमुंडी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.


अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में मृतक अमरनाथ सिंह के भतीजे ने बताया कि नंदी चौक के समीप चाय दुकान में गुरुवार की रात तीन अज्ञात अपराधियों ने अमरनाथ सिंह पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन अपराधी भागने में कामयाब हो गए. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंबर लाकड़ा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद जिस रास्ते से अपराधी मौके से फरार हुए इस रास्ते का बारीकी से जांच किया.

पुलिस ने पास के झाड़ी से घटना में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिया है. पूरी घटना की जांच बारीकी से की जा रही है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच शुरू कर दिया है.


पुलिस सूत्रों की मानें तो अमरनाथ सिंह गैंगस्टर के रूप में माना जाता था. मृतक अमरनाथ सिंह पर कई अपराधिक मामले दर्ज थे. हत्या भी गैंगवार में ही हुआ है. घात लगाए अपराधी मौका देख कर अमरनाथ सिंह पर हमला कर दिया. हमला में अमरनाथ सिंह की मौत हो गई.