सीवान:बड़ी खबर सीवान से जहां जिले के मैरवा में फिर से 6 की संख्या में आय़े नकाबपोश अपराधियों ने बंधन बैंक से लाखों रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया. मौके पर पुलिस पहुंची है.

बताया जा रहा है कि मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली के बंधन बैंक की घटना है जहां नकाबपोश 6 की संख्या में अपराधियों ने बैंक में इंट्री किया जिसके बाद बैंक में मौजूद 2 ग्राहकों को अपराधियों ने बंधक बना दिया. फिर असिस्टेंड बैंक मैनेजर के सिर पर पिस्टल तानकर करीब 2 लाख 84 हजार रुपये लूटा और सीसीटीवी के हाड डिस्क लूट कर बैंक से भाग निकले.

वहीं घटना के बाद लूट की खबर मैरवा थाना प्रभारी संजीव कुमार को मिली. उन्होंने सीवान सदरSDPOजितेंद्र पांडेय को सूचित किया और मौके पर सभी लोग पहुंचे और मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं.