PATNA- लगता है बंदे भारत एक्सप्रेस और जानवरों का गहरा नाता है। तभी तो बंदे भारत एक्सप्रेस कभी बैल से तो, कभी गाय से तो, कभी भैंस से टकरा जाती है। अब नई खबर गुजरात से सामने आ रही है। बताया जाता है कि गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन पर फिर से बंदे भारत एक्सप्रेस के साथ एक घटना हुई है। बैल से टकराने के बाद ट्रेन के सामने का हिस्सा टूट गया है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन ज़ब अतुल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक उसके सामने एक बैल आ गया। हालांकि ट्रेन को थोड़ी देर रोकने के बाद फिर से रवाना कर दिया गया।
बताते चलें कि 6 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड के साथ टकरा गई थी। वहीं 7 अक्टूबर को गाय से टकराई थी। 8 अक्टूबर को तो ट्रेन का पहिया जाम हो गया था। दावा किया जाता है कि बंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है।

