हाजीपुर : मनेर में बालू से भरा नाव डूबने की घटना के बाद वैशाली प्रशासन अब एक्शन में नजर आने लगा है। जिला खनन विभाग, ओर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गंगा ओर गंडक नदी में छापेमारी कर बालू से लोड 4 नाव को जब्त किया गया है। हालांकि इस दौरान सभी बालू माफिया मौके से फरार हो गए।

SDPO ने की छापेमारी, 4 नाव जब्त

वहीँ एसडीओपी राघव दयाल ने बताया कुल 4 नाव को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।