पटना : खबर है पटना से जहां पाइप फैक्ट्री मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला उस वक़्त हुआ जब फैक्ट्री मालिक फतुहा से लौट एग्जीबिशन रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। स्कूटी सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोकते हुए कहा कि गाडी से बाहर निकल नहीं तो गोली मार दूंगा। इस दौरान पूरे सड़क पर अफरा तफरी की स्थिति बनीं रहीं।
मामला राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बहादुरपुर फ्लाइओवर पर टॉपलाइन कंपनी के मालिक पवन पलरिवाल के बेटे तनुज पलरिवाल पर एक स्कूटी सवार ने जानलेवा हमला कर दिया। जब वो अपने घर लौट रहे थे तभी एक स्कूटी सवार पीछे से ओवरटेक करते हुए कार के आगे खड़ा कर दिया।
कार सवार कुछ समझ पते इससे पहले ही स्कूटी सवार ने हेलमेट निकाल कार पर हमला करने लगा। अपराधी इस दौरान बार बार कर सवार को बाहर निकलने की धमकी देते लगा। कहने लगा कि अगर बाहर नहीं आओगे तो गोली मार दूंगा। इस दौरान अपराधी अपने कुछ साथियों को फ़ोन कर मौके पर पेट्रोल लाने को भी कह रहा था।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार सवार और स्कूटी सवार अपराधी दोनों को अपने साथ थाने ले आई। हालांकि इस संबंध में थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि दोनों के बीच एक्सीडेंट हुआ है। दोनों को थाना लाया गया है। ट्रैफिक पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को ट्रैफिक थाना भी भेज दिया है। वहीं फैक्ट्री मालिक ने बताया कि ये तो जानलेवा हमला हुआ है।
