PATNA- राजधानी पटना सहित पूरे बिहार के सरकारी स्कूलों में आज से बैग लेस योजना का शुभारंभ हो चुका है। योजना आरम्भ होते ही आज बच्चों को सुबह—सुबह बैग लिए बिना ड्रेस पहनकर स्कूल जाते देखा गया। शिक्षकों ने आज के दिन के लिए विशेष तैयारियां कर रखी थी। इस योजना के तहत बच्चों को खेल—खेल में पठन पाठन करवाया गया, जिसका जमकर बच्चों ने लुत्फ उठाया।

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैग लेस योजना का ऐलान किया था। उन्होंने शिक्षकों को कहा था कि आपके हाथों में हमने भविष्य को सौंपा है। आप लोग मोबाईल पर अधिक समय ना खर्च करके बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाने का काम करें। हम आपलोगों का सैलरी भी बढ़ाएंगे लेकिन पहले बच्चों को अच्छे से पढ़ाना तो शुरू कीजिए....
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

