जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पोटका थाना क्षेत्र के निशान ग्राम में शराब दुकान में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए महज आधे घंटे के अंदर5अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से लूट के पैसे और शराब बरामद हुई है.

बताया जा रहा है कि पोटका थाना के निशान ग्राम में शराब के दुकान में अपराधियों ने हमला बोल दिया. पैसा और शराब लूटकर फरार हो गया. वहीं इसकी सूचना शराब दुकान के मालिक ने स्थानीय पुलिस को दी और पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना को अलर्ट कर एंटी क्राइम चेकिंग शुरू कर दी.

चेकिंग के दौरान हाता टीओपी के समीप पुलिस को देखकर मारुति वैन पर सवार लोग भागने लगे. वहीं पुलिस ने3लोगों को दौरा कर पकड़ा बाकी एक व्यक्ति को जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है और दूसरा पोटका थाना क्षेत्र का ही रहने वाला अपराधी है. पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार सभी अपराधी शातिर अपराधी है और इससे पहले भी जेल जा चुका है.