रामगढ़:बड़ी खबररामगढ़ से जहां पुलिस ने 3 दिनों से लापता 5 वर्षीय बच्चे मामले में बच्चा चोर भिखारिन एवं एक अन्य व्यक्ति को बच्चे के साथ पकड़ा है. भुरकुंडा में 5 वर्षीय बच्चा अचानक कॉलोनी से लापता हो गया था.

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहन तलाशी के बाद पतरातू के स्टीम कॉलोनी से अगवा करने वाली भिखारिन महिला के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद पतरातू स्टेशन से बच्ची को भी आज सुबह बरामद कर लिया है. बच्ची के बरामद होते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. लोग पतरातू पुलिस एवं भुरकुंडा पुलिस के इस कार्य से खूब सराहना कर रहे हैं.