रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है. बाबूलाल मरांडी ने पत्र के माध्यम से राज्य की संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल उठाया है.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखा पत्र

पत्र के माध्यम से बाबूलाल मरांडी का कहना है कि जांच एंजेसियों का हेमंत सोरेन सरकार सहयोग नहीं कर रही है. इस वजह से राज्य में भ्रष्टाचार बढ़े हैं. सही तथ्य सामने नहीं आ रहे हैं. जांच एंजेसियों ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखकर यह निवेदन किया था कि 2022 में अधिकारी समेत कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. जिन पर कार्रवाई करने के लिए सरकार से आग्रह किया गया था.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखा पत्र

10 ऐसे भ्रष्टाचार के मामले सरकार के पास लंबित है जिन पर न तो कोई कार्रवाई हुई और न जांच एंजेसी को कोई जानकारी दी गई. बाबूलाल मरांडी ने कहा, मैंने राज्य के सीएस एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. लेकिन इस विषय में कोई जवाब नहीं मिला और न ही कोई उचित कारण बताया गया. इससे प्रतीत होता है कि झारखंड सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है. इसलिए मैं राज्यपाल से राज्य में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हूं.