RANCHI : झारखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार जनता के लिए मोदी की गारंटी को धरातल पर तीव्र गति से उतारेगी। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिर एकबार बड़ा सम्मान दिया है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साय मंत्रिमंडल सबका साथ, सबका विकास के लिए समर्पित रहेगी।
