बोकारो:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा संकल्प यात्रा के छठे चरण में आज बोकारो के सेक्टर 12 स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी उपस्थित जनसमूह को देने का काम किया।


वहीं हेमंत सरकार पर बाबूलाल ने जमकर प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित जन समूह में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मातृ शक्ति को पहचानने का काम किया। यही कारण है की लोकसभा और विधानसभा में 33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए कानून बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र शुरू होने वाला है इसमें मां दुर्गा की आराधना की जाती है। हम कह सकते हैं की मां दुर्गा हम लोगों की डिफेंस मिनिस्टर भी है।

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर वार,बोले- जनता के पैसों से मुख्यमंत्री ने भरी अपनी तिजोरी

आगे उन्होंने कहा कि उसके बाद लक्ष्मी की पूजा होती है और हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का सीधा लाभ महिलाओं को मिलने वाला है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने यह संकल्प लिया है कि इस सरकार को हम चैन से बैठने नहीं देंगे। इस सरकार को हम जड़ मूल से उखाड़ कर बंगाल की खाड़ी में फेंकने का काम करेंगे।

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर वार,बोले- जनता के पैसों से मुख्यमंत्री ने भरी अपनी तिजोरीउन्होंने कहा की हेमंत सोरेन सिंहासन खाली करो क्योंकि बाबूलाल मरांडी आ रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह सूर्य का पूर्व से उग कर पश्चिम में डूबना सत्य है इस तरह बाबूलाल मरांडी का 2024 में आना भी तय है। कोई ताकत बाबूलाल मरांडी को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती है।