UTTAR PRADESH : अमर्यादित भाषा मामले में आजम खान की विधायकी रद्द कर दी गई है। कोर्ट के आदेश के बाद विधान सभाअध्यक्ष ने यह बड़ा फैसला लिया है। ताजा अपडेट के अनुसारद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लेटर जारी कर आजम खान को निष्कासित कर दिया है।

सपा नेता आजम खान को झटका

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक आजम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके सहित दो अन्य लोगों को 3 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जाता है कि हेट स्पीच मामले में उनको यह सजा सुनाई गई है। साल 2019 में उनपर हेट स्पीच मामले में केस दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि 3 साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी भी जा सकती है। आसान भाषा में कहा जाए तो इस फैसले के बाद आजम खान अब विधायक नहीं रहेंगे। उनको इस्तीफा देना होगा।