पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां जिले में अवैध परिवहन, खनन एवं भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन व खनन टास्क फोर्स टीम ने संयुक्त रूप से महेशपुर अंचल अंतर्गत बासमती पुल के पास औचक छापेमारी की. डीसी वरुण रंजन व खनन टास्क फोर्स टीम ने अवैध रूप से बालू लदे 7 ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त ट्रैक्टरों को महेशपुर थाना को सुपुर्द किया गया. उपायुक्त ने गाड़ियों के ऊपर राजसत करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है.


डीसी ने छापेमारी के दौरान बालू लदा 7 ट्रैक्टर किया बरामद

मामले में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध परिवहन कर रहे गाड़ियों को जाँच करें. अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई किया जा सके.