Patna:-बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है,,जहां भीड़ ने कानून अपने हाथ मे लेते हुए चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के अनुसार चोर की पीट-पीटकर हत्या का यह मामला जिले के कासमा थाना क्षेत्र के महुआईन गांव का है.स्थानीय बिगू चौधरी ने बताया कि बीती रात उनके घर में एक चोर घुसा था..करकट टूटने की आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी..बाद में उन्हौने चोर-चोर का शोर मचाया,जिसके बाद मौके पर आस-पास के लोगों का भीड़ जुट गई और फिर आरोपी चोर की जमकर पिटाई कर दी.

मामले की जानकारी मिलने पर कासमा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.पलिस मृतक की पहचान के साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.