औरंगाबाद में बड़ा हादसा : स्कूल की छत से नीचे गिरे 17 बच्चे, 6 की हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
aurangabad me bada hadsa aurangabad me bada hadsa

औरंगाबाद : बड़ी खबर है औरंगाबाद से जहां एक निजी विद्यालय की छत से 17 बच्चे नीचे जमीन पर रेलिंग के साथ आ गिरे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिल रही है कि सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूल पहुंचे थे।

मामला औरंगाबाद के गोह प्रखंड के पुंडौल गांव के एक निजी विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां स्कूल की रेलिंग गिरने से विद्यालय के 17 बच्चे जख्मी हो गए है।जिसमे से 6 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम विद्यालय के ऊपरी मंजिल पर आयोजित किया गया था और इस आयोजन में विद्यालय के लगभग सभी बच्चे स्कूल में आए हुए थे।

कार्यक्रम समापन के बाद सभी बच्चे एक साथ नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। इसी क्रम में छत पर बच्चों के ज्यादा भीड़ होने से विद्यालय की रेलिंग गिर गई।रेलिंग गिरने से अधिकतर बच्चे छत के साथ ही नीचे गिर गए जिसके कारण 17 बच्चे घायल हो गए। रेलिंग के गिरते ही विद्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और आस पास के ग्रामीण भी दौड़ पड़े। ग्रामीणों के द्वारा सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


Copy