धनबाद : कोयलानगर स्थित डीएवी स्कूल में फीस में रियायत की मांग को लेकर सोमवार को अभिभावकों ने जोरदार हंगामा किया. आज जब अभिभावक स्कूल रिपोर्ट कार्ड लेने पहुंचे तो उन्हें पहले कोरोन काल के समय का वार्षिक फीस समेत पूरा शुल्क देने को कहा गया. इसी के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल में जम कर हंगामा किया.
पैरेन्ट्स स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को फीस के लिए दिए जा रहे दबाव से परेशान हैं. अभिभावकों की मांग है कि स्कूल प्रबंधन कोरोना काल की फीस माफ करे या कमी कर अभिभावकों को थोड़ी राहत दे. लेकिन स्कूल प्रबंधन इसको लेकर तैयार नहीं है. सोमवार को जब अभिभावक रिपोर्ट कार्ड लेने पहुंचे तो उन्हें पहले फीस देने को कहा गया. वो भी कोरोन काल के समय का वार्षिक फीस. इसी के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल में जम कर हंगामा किया.
अभिभावकों ने कहा कि हंगामा की आशंका को देखते हुए डीएवी के प्रिंसिपल पहले ही स्कूल से निकल गए. पैरेन्ट्स का साफ कहना है कि यूं हजारों रुपए फीस अचानक जोड़ देना बिलकुल सही नहीं है. स्कूल प्रबंधन इस पर विचार करें.
