Desk: आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के 3 सदस्य को दानापुर से गिरफ्तार किया गया है. आर्मी इंटेलीजेंस लखनऊ और दानापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया है.


आर्मी में बहाली, मेडिकल पास कराने का झांसा देकर युवकों को जाल में फंसाते थे ये लोग. फर्जी बहाली कर मोटी रकम ऐंठने का लगातार सिलसिला जारी था.


बताया जा रहा है कि इनके पास से 95000 हजार रुपया नकद, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, 12 मोबाईल फोन, समेत कई कागजात बरामद किया गया है. आर्मी की नौकरी में मेडिकल पास कराने के नाम पर भोले-भाले लड़को को निशाना बनाकर ठगी का शिकार बनाते थे.