चार की मौत से मातम : अररिया में इलाज कराने जा रहे मुखियापति एवं उनके बच्चे समेत चार की मौत..

Edited By:  |
Reported By:
ARARIA ME  MUKHIYAPATI SAMMET FOUR KI MAUT SE SANSANI. ARARIA ME  MUKHIYAPATI SAMMET FOUR KI MAUT SE SANSANI.

अररिया-बड़ी खबर बिहार के अररिया से है..यहां मुखिया पति एवं उनके मासूम बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत हो गई है.यह मौत रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर विस्टोरिया पूल के समीप हुई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में तीन साल के एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।मृतको में फारबिसगंज प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के मुखिया पति राजेश ऋषिदेव, मुखिया का तीन साल का बेटा मन्नू कुमार, रंजीत ऋषिदेव व 55 साल का श्याम ऋषिदेव शामिल है।

घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार मुखिया पति राजेश ऋषिदेव अपने पुत्र मन्नू कुमार को लेकर डॉक्टर को दिखाने रानीगंज जा रहा था। इसी दौरान उनके साथ बाइक पर रंजीत व श्याम ऋषिदेव भी सवार हो गए। इसी क्रम में विस्टोरिया पुल के समीप खड़े ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गयी। घटना स्थल पर हीं चारों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही अररिया sp अशोक कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरा माहौल गमगीन हो गया है।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सांसद भी सदर अस्पताल में पहुंचकर परजिनों को ढांढस बंधाया.


Copy