अररिया में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी : वारदात में चार को लगी गोली, एक की मौके पर ही मौत

Edited By:  |
araria me bhumi vivad me hui maut araria me bhumi vivad me hui maut

अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर गांव में दो पक्षों में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है।जिसमे एक पक्ष के लोगों पर कई राउंड गोली चलाने का आरोप है। गोलीबारी की घटना मे दूसरे पक्ष के चार लोगों को गोली लग गयी,जिसमे से एक की मौत हो गयी,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं।

सभी घायलों को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया।मृतक का नाम चंदेश्वरी ऋषिदेव है।जबकि गोली लगने से घायल लोगों में भीम ऋषिदेव,उमेश ऋषिदेव,कलवी देवी है।महिला समेत तीनों घायल को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। गोली के शिकार सभी चारों रघुनाथपुर उत्तर के रहने वाले हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि खेत में लगे धान के फसल को काटने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने फसल कटाई से रोक दिया। फसल काटने के दौरान रोके जाने पर विवाद बढ़ता चला गया और फिर उस पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें से चार लोगों को गोली लगी।

गोली लगने से घायल चारों को अररिया सदर अस्पताल लाया गया,जहां चंदेश्वरी ऋषिदेव की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिजनों के द्वारा घटना की सूचना भरगामा थाना पुलिस को भी दी गई है।

इधर फारबिसगंज एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए जमीन विवाद में चार लोगों को गोली लगने की बात कहीं।उन्होंने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन कर पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


Copy