रांची : राजधानी रांची में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है. कल बीती देर रात तक सड़कों पर डीएसपी, थानेदार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद दिखे.



डीजीपी के निर्देश पर रांची पुलिस शहर में चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान


झारखंड के डीजीपी अजय कुमार के निर्देश के बाद रांची पुलिस एक साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों में डीएसपी के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कोतवाली डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी देर रात तक सड़क पर मौजूद रहे. आने जाने वाले गाड़ियों की तलाशी ली गई. सन्देह होने पर कई लोगों से कड़ी पूछताछ भी की गई.