PATNA- आखिरकार बिहार की राजधानी पटना में एयरटेल ने अपनी 5 जी सेवा को लांच कर दिया है। कंपनी की ओर से विधिवत इसका ऐलान कर दिया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि अभी पटना के आठ इलाके में इस सेवा को लांच किया गया है। ग्राहकों को 5जी सेवा का लाभ लेने के लिए सिम बदलने की कोई जरूरत नहीं होगी। कंपनी के सीईओ ने बताया कि जिन लोगों के पास 5 जी युक्त स्मार्टफोन है वह आसानी से इस सेवा का लाभ उठा पाएंगे। हांलाकि 4जी सेट में यह सुविधा मिलेगी या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है।
पटना के इन आठ स्थानों पर मिलेगी 5 जी सेवा
पटना में सभी जगहों पर अभी एयरटेल 5 जी सेवा को लांच नहीं किया गया है। मात्र आठ स्थानों पर कंपनी ने इसे लांच किया है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन—कौन से स्थान पर इसे लांच किया गया है। सबसे पहले पटना एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन, पटना साहिब गुरूद्वारा, डाक बंगला और मौर्य लोक, बोरिंग रोड, बेली रोड, सिटी सेंटर मॉल और पाटिलीपुत्र इंड्रस्ट्रियल एरिया।
क्या इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा
कंपनी की ओर से कहा गया है कि प्रारंभिक अवधि में अभी इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। आसान भाषा में कहा जाए तो अगर आपके पास फाइव जी सपोर्ट वाला हैंड सेट है तो बिंदास होकर इंटरनेट का मजा लीजिए। बाद के दिनों में शुल्क देना होगा।
फोरजी और फाइवजी में क्या अंतर है
फोरजी और फाइवजी की अगर तुलना करें तो यह मोबाइल क्षेत्र की दुनिया में एक क्रांति है। जो फाइल या वीडियो डाउनलोड करने में आपको घंटों लग जाते थे वह देखते ही देखते मिनटों में हो जाएगा। आपने देखा होगा कि वीडियो देखने के समय कभी—कभी वीडियो रूकने लगती है। इस तरह की परेशानी अब लोगों को नहीं होगी।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

