Madhubani:-सनसनीखेज खबर बिहार के मधुबनी से है जहां नगर निगम के प्रधान सहायक अकील अहमद का अपने प्रशासक के चेंबर से फंदे से लटका हुआ शव मिला है.साहब के चैंबर में बाबू का शव मिलने से हड़कंप मच गया..और सूचना के बाद पहुंची पुलिस पूरे मामले पर छानबीन जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के प्रधान सहायक अकील अहमद का शव प्रशाक के चैंबर से मिला है.उस समय नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी कार्यालय में मौजुद नहीं थे.बड़ा बाबू के खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।वहीं इस मौत के बाद जिले के डीसीएलआर राकेश कुमार भी मौके पर पहंचे जिसके बाद स्थानीय कर्मियों ने उन्हें बंधक बना लिया.काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें बाहर निकाल पाई..
स्थानीय कर्मियों का आरोप है कि नगर आयुक्त अरुण कुमार ने मृतक अकील अहमद सहित कई कर्मियों का वेतन पिछले कई महीनों से बंद था ..जिसकी वजह से वे काफी दिनों से परेशान थें. इसके बाद इस तरह की घटना घटी है इसके लिए लोग नगर प्रशासक व DM पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

