Hindi News / जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार,स्वास्थ्य महकमे में...

ACB की कार्रवाई : जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार,स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

Edited By:  |
ACB ki karwai ACB ki karwai

चतरा: ACB की टीम नेकरप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्माको 10 हजार घूस लेतेरंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. ACB की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारीबाग एसीबी ने कार्रवाई की है.

राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से 20 हजार रुपये राशि मांगी थी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को मौके से दबोच लिया. एसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद आयुष पदाधिकारी को ACB की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई. सदर अस्पताल स्थित आयुष भवन से गिरफ्तारी हुई है. राम प्रकाश वर्मारांची के तुपुदाना इलाके के रहने वाले हैं.