कोडरमा:-गाड़ी स्पीड में चलाने से मना करने को लेकर शुरू हुई कहासुनीने हिंसक रूप ले लिया और इसके कारण एक परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है।
मामला तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी का है। जहां गांव के कुछ दबंगों के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी का परिचालन किया जा रहा था। इसे रोकने के लिए नरेश शर्मा के परिवार ने जब अवाज उठाया तो नरेश शर्मा के परिवार पर दबंग कहर बनकर टूट पड़े और परिवार के सभी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। बता दे कि इस हमले में परिवार की महिलाएं भी घायल हो गई है। घटना के बाद पर पूरे परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की हैं।
फिलहाल घायलों को सदर अस्पताल से इलाज के बाद घर भेज दिया गया है,लेकिन परिवार के सदस्य घर में ही कैद महसूस कर रहे हैं। इधर इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से थाने में और अधिकारियों को आवेदन भी दिया गया है। घायल नरेश शर्मा ने बताया कि रात में उनके घर के बाहर कुछ दबंग युवक तेज गति में गाड़ी चला रहे थे,जिसे लेकर उनके पिता ने युवकों को मना किया तो,युवक उनसे ही उलझ पड़े और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। इधर इस हमले में घायल नरेश शर्मा की बहन ने भी पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटीं है।
