आधी रात में सहरसा के सड़कों पर निकले DM : जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, रैन बसेरा का लिया जायजा

Edited By:  |
Reported By:
aadhi raat ko saharsa ke sadkon par nikle DM aadhi raat ko saharsa ke sadkon par nikle DM

सहरसा : पूरे बिहार में विगत 2 दिनों से काफी ठंड पढ़ रही है। ऐसे में फुटपाथ, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर सोकर अपना जीवनयापन करने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सहरसा के DM आनंद शर्मा आधी रात को अपनी पूरी टीम के साथ शहर के सड़कों पर नजर आये। जानें क्या थी वजह....

DM आनंद शर्मा ने सदर अस्पताल,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, आदि जगहों पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी आनन्द शर्मा पूरी टीम के साथ पहले सदर अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल बांटा उसके बाद जिलाधिकारी आनंद शर्मा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां भी ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इसके अलावे उन्होंने देर रात तह शहर के अन्य जगहों का भ्रमण किया और फूटपाट पर सो रहे गरीब निसहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया है।

घने कोहरे की चादर में लिपटा बिहार : पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कितना रहा तापमान

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि पिछले 2 दिनों से ठंड बढ़ गई है और शीतलहरी का सिचुएशन बढ़ गया है जिसको लेकर सरकार की ओर से जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। ऐसे कोई भी जरूरतमंद लोग गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति हो जिसके पास कंबल नहीं है उनको कंबल दिया जाए आज हम लोग पूरे सहरसा में घूम रहे हैं अलग-अलग जगहों पर जहां पर ऐसे कोई भी व्यक्ति दिखते हैं उन्हें कंबल दिया जाएगा और रैन बसेरा भी जायजा लिया जाएगा ताकि ठहरने वाले को कोई कठिनाई न हो इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है।


Copy