Desk: बिहार के कटिहार में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. मामला कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के तिगड़ी पेट्रोल पंप के पास की है. बताया जाता है कि मृतक खेरिया के पंचायत सचिव नीरज ठाकुर के परिवार के लोग हैं, जो खेरिया से टेम्पो में सवार होकर कटिहार स्टेशन जा रहे थे.
ये लोग मध्यप्रदेश के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे,मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक में7लोगो मे2महिला,4पुरुष और एक बच्चा शामिल है.

बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक से सामने से टक्कर मार दी है.घटना के बाद लोगो ने सड़क पर अगजमी कर प्रदर्शन किया है. घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर हंगामा कर रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है. लोगों को समझाने बुझाने का काम किया जा रहा है.
