BIG BREAKING : 70वीं BPSC पीटी का रिजल्ट आज, 3.4 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी धड़कनें, परिणाम पर टिकी निगाहें

Edited By:  |
Reported By:
 70th BPSC PT result today  70th BPSC PT result today

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज शाम को जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार परीक्षा का परिणाम आज रात 8 बजे तक घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा में 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को आयोजित परीक्षाओं के करीब 3.4 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

पहले BPSC ने 25 से 30 जनवरी तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रक्रिया आज ही पूरी हो सकती है।

आयोग ने किया था उच्च स्तर पर तैयारी

बीपीएससी ने इस बार परीक्षा में पारदर्शिता और समय पर रिजल्ट जारी करने पर विशेष ध्यान दिया। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। रिजल्ट के इंतजार में लाखों अभ्यर्थी उत्सुक हैं। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सीमित समय मिलेगा, ऐसे में हर किसी की नजर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर है।

आधिकारिक जानकारी

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परिणाम के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।