लातेहार: लातेहार जिला में सड़क लूटकांड के विरुद्ध में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला बालूमाथ थानाक्षेत्र के पांकी पथ पर बीते 08 जून की है। इस मामले पर जानकारी साझा करते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हुई घटना को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन किया था।

जिसके बाद तकनीकी शाखा के मदद से अपराध में संलिप्त अमर कुमार उर्फ मोनू सनोज कुमार और मोहम्मद तहसील तीनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर एक चोरी के बाइक के साथ घटना में प्रयोग कुल 2 बाइक भी बरामद किया गया। बताया कि भुक्तभोगी बीते 8 जून को मोबाइल टावर में अवस्थित जनरेटर में डीजल तेल डालकर बालूमाथ वापस आ रहे थे इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक लूट कर फरार हो गए थे। टीम में एसडीपीओ के साथ बालूमाथ इन्सपेक्टर शशिरंजन, थानेदार प्रशांत प्रसाद समेत जिला बल के जवान शामिल थे।