40 लाख लेकर घर से फरार महिला युवक के साथ गिरफ्तार

Edited By:  |
23095 23095

PATNA:- युवक के बहकावे में आकर जमीन बिक्री की 40 लाख लेकर फरार हो जाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस महिला के साथ आरोपी युवक भी गिरफ्तार है।

मिली जानकारी के अऩुसार बिहटा पुलिस ने दोनो को रोहतास से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार महिला बिहटा के कौड़िया निवासी प्रेम किशोर सिंह की पत्नी प्रभावती देवी है जबकि आरोपी युवक रोहतास के डेहरी निवासी संयोग कुमार है।

इस मामले में दानापुर ए एस पी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि महिला और युवक को रोहतास से गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में कौड़िया निवासी निवासी प्रेम किशोर ने शिकायत की थी।दरअसल प्रेम किशोर की शादी 14 साल पूर्व भोजपुर बड़हरा थाने के बिंद गाँव निवासी प्रभावती देवी के साथ हुई थी।बिहटा में खुद का घर बनवाने के लिए प्रं किशोर में पैतृक संपत्ति बेचकर 40 लाख रूपया पत्नी के अकाउंट में रखा था।पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गया था..जिसका फाईदा उठाने की कोशिश महिला के पूर्व परिचित संयोग कुमार द्वारा किया गया।संयोग के झांसे में आकर महिला ने पति से छुपाकर 23 अगस्त को अपने खाते का 40 लाख रूपया उसके खाते में ट्रांस्फर कर दी और फिर उसके साथ घर से फरार हो गयी।महिला के पति प्रेम किशोर द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बिहटा से संतोष कुमार की रिपोर्ट


Copy