MOTIHARI:- बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां कोचिंग पढ़ने जा रहे तीन छात्र-छात्रा की मौत गड्ढे में डूबने से हो गयी है।यह हादसा चिरैया थाना के खड़तरी मठकोलासी गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश की वजह से इस इलाके कई गड्ढे पानी से भरे हुए हैं।इस क्रम में कई छात्र-छात्रा कोचिंग की पढाई के लिए इन्ही रास्ते से होकर जा रही थे।इस बीच एक छात्रा पैर फिसलने की वजह से गहरे गड्ढे में गिर गयी जिसे बचाने के लिए दूसरी छात्रा और छात्र गड्ढे में उतर गये..पर ज्यादा पानी होने की वजह से तीनों डूब गये।इस हादसे की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया।मौके पर भारी भीड़ जुट गयी।वहीं हादसे की सूचना पर चिरैया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मोतीहारी से अमित की रिपोर्ट

