SAHARSA- बिना हलेमेट रॉंग साइड से जा रहे बाइक सवार को रोकने पर युवक ने ट्रैफिक पुलिस की जमकर पिटाई कर दी...मामला सहरसा जिला मुख्यालय का है..

मिली जानकारी के अनुसार सहरसा में थाना चौक के समीप बिना हेलमेट के रॉग साइड से जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैफिक पुलिस के जवान आशुतोष ने रोका तो उसने दबंगई दिखाते हुए सरेआम ट्रैफिक पुलिस की पिटाई शुरू करी दी।घायल ट्रैफिक जवान आशुतोष का सदर अस्पताल में इलाज किया गया।

पूरी घटना के संबंध में पीड़ित पुलिस जवान आशुतोष की माने तो थाना चौक के समीप ड्यूटी पर तैनात था।उसी दरमियान एक बाइक सवार युवक रोंग साइड से जा रहा था..तो मैंने उसे रोकने की कोशिश की जिसके बाद वह गुस्से से आग बबूला हो गया और अपना बेल्ट खोलकर मारना शुरू कर दिया।बेल्ट से लगातार हुई पिटाई की वजह से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा,जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया ।

वहीं सरेआम पुलिस जवान की पिटाई के दौरान सड़क पर भीड़ लग गयी और कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं पीड़ित पुलिस जवान ने पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना में दी है।

सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट