NEWS DESK :बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भागलपुर जगदीशपुर टीओपी थाना क्षेत्र के बैजानी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।


भीषण हादसे में 2 की मौत

बताया जा रहा है कि बेकाबू टैंकर की चपेट में बाइक सवार आ गये, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार और श्याम प्रसाद के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 45 साल और 50 साल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।